ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा Bihar Crime News: घर के बाहर खड़े युवक की गोली मारकर हत्या, अवैध संबंध के चक्कर में चली गई जान शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल

Home / news / पटना में लॉकडाउन तोड़ने के 108 बहाने, सड़क पर निकले लोग बना रहे...

पटना में लॉकडाउन तोड़ने के 108 बहाने, सड़क पर निकले लोग बना रहे तरह-तरह की बात

06-Apr-2020 12:07 PM

By ARYAN

PATNA : कोरोना वायरस पूरे विश्व में पैर फैला चुका है. भारत कोरोना के खिलाफ महाजंग लड़ रहा है. कोरोना के संक्रमण को तोड़ने के लिए पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन बुलाया गया है. कई जगह तो लोग इसका सख्ती से पालन कर रहे हैं पर कई जगह लोग इसको तोड़ते भी नजर आ रहे हैं. 

आज हमारी टीम पटना के हड़ताली मोड पहुंची जहां कई लोग लॉकडाउन को तोड़ते दिखाई दिए. हड़ताली मोड पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने जब उनको रोका तो वे तरह-तरह के बहाने बनाते दिखाई दिए. ज्यादातर  लोगों ने दवा लाने का बहाना बनाया. पर जब सुरक्षाकर्मियों ने उनसे डॉक्टर का पुर्जा मांगा तो कुछ इधर-उधर देखने लगे. वहीं कुछ लोग यातायात नियमों का उल्लघंन करते दिखाई दिए. पूछे जाने पर कहा कि वे लोगों को बांटने के लिए आलू-प्याज लाने निकले हैं पर हेलमेट लगाना भूल गए.


 पर सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने किसी की एक न सुनी और सबका चालान काटा. बता दें कि पटना में कोरोना के चेन को तोड़न के लिए सरकार सख्ती से लॉकडाउन का पालन करवा रही है. इसके कारण ही लोगों को घरों में रहने के लिए कहा जा रहा है पर कुछ लोग बहाने बनाकर सड़कों पर निकल जा रहे हैं. पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई गाड़ियों को जब्त किया है और चालान भी काटा जा रहा है.