ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

पटना में कल हो सकता है नाबालिग का डीएनए टेस्ट, BPSC स्टाफ ने किया था रेप

13-Jun-2021 09:24 AM

PATNA : पटना में बीते दिनों BPSC स्टाफ द्वारा नाबालिग लड़की का रेप करने का मामला सामने आया था. मेडिकल टेस्ट में पीड़िता के गर्भवती होने की भी पुष्टि हो गई थी. इसके बाद पुलिस ने उसका डीएनए टेस्ट कराने के पत्र लिखा था. अब कल यानी सोमवार को पीड़िता का डीएनए टेस्ट हो सकता है. महिला थाना प्रभारी के अनुसार, कोर्ट ने हॉस्पिटल को डीएनए टेस्ट के लिए नोटिस भेजा है जिसके बाद कल पीड़िता का डीएनए टेस्ट होगा. 


आपको बता दें कि बीपीएससी कार्यालय में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के रूप में काम कर रहे 25 वर्षीय सूरज कुमार द्वारा एक नाबालिग बच्ची का रेप करने का मामला सामने आया था. पीड़िता ने बताया था कि पिछले साल 16 दिसंबर की रात उसके घर पर कोई नहीं था. मां गांव गई हुई थी. शाम के समय जबरदस्ती सूरज कुमार उसको अपने घर में लेकर चला गया और मुंह हाथ बांधकर गलत काम किया. रेप की घटना को अंजाम देने के बाद उसने उसे जान से मारने की धमकी देकर लगातार उसके साथ रेप किया. 3 महीने बाद जब उसके शरीर में बदलाव दिखने लगे तो सूरज ने उसके घर की तरफ आना जाना छोड़ दिया.


मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता की तबीयत अचानक से बिगड़ने लगी. पिता ने आनन-फानन में उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया तो पता चला कि उसकी बेटी साढ़े 3 महीने की गर्भवती है. इसके बाद पीड़िता ने अपने माता-पिता को पूरी बात बताई. पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने तुरंत मामले पर एक्शन लेते हुए आरोपी सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया था. अब पीड़िता का डीएनए टेस्ट सोमवार को करवाने की बात कही जा रही है.