दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
22-Jun-2020 02:46 PM
PATNA : राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों में बारिश हो रही है. मौसम विभाग की ओर से भी अलर्ट जारी किया गया है. बारिश के कारण राजधानी पटना के कई इलाकों में जलजमाव हो गया है, जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार ने जलजमाव को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अधिकारियों को एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया है.
जलजमाव के कारण लोगों को हो रही परेशानी को लेकर नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार ने कहा कि 30 जून तक अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया गया है. अगर समय रहते उन्होंने काम पूरा नहीं किया तो उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने आगे बताया कि जल जमाव की जिमेदारी बुडको के MD और नगर विकास सचिव की है.
मंत्री सुरेश कुमार ने कहा कि दो दिनों के लिए वो मुजफ्फरपुर गए थे. वहां भी जलजमाव था लेकिन दो दिन में ही पानी निकल गया. पटना में भी पानी निकल जायेगा. अधिकारियों को रिपोर्ट किया गया है. कुछ गड्ढों में पानी है, जिसे जल्द ही निकाला जायेगा. अधिकारियों ने 30 जून तक जल निकासी संबंधित कार्य पूरा करने का भरोसा दिया है. अगर ऐसा नहीं होता है तो उनके ऊपर बड़ी कार्रवाई की जाएगी.