Patna police raid : पटना में पांच ठिकानों पर रेड, 13 लड़कियां और एक युवक हिरासत में; जानिए क्या रही वजह Economic Survey 2025-26: बिहार में अमीरी-गरीबी की खाई उजागर, पटना सबसे अमीर तो जानिए सबसे गरीब कौन; आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट ने बताया पूरा सच NEET Student Death Case: नीट छात्रा की मौत के बाद टूटी नींद ! CBI जांच के बीच बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टलों की जांच के आदेश, DM-SP को लिखा गया लेटर Bihar Budget 2026 : बिहार का आम बजट 2026 आज, वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे पेश; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा Bihar weather : बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा, छपरा में दृश्यता 50 मीटर से कम, बारिश का अलर्ट बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर
18-Oct-2020 07:30 AM
PATNA : पटना में एक कलयुगी पिता ने अपने ही बेटा और बेटी की जान लेने की कोशिश की. कलयुगी पिता को इतना गुस्सा आया कि उसने बेटे को गंगा नदी में फेंक दिया और जैसे ही बेटी को फेंकने के लिए उठाया कि लोगों ने उसे पकड़ लिया. जिसके बाद दोनों की जान बच गई.
बताया जा रहा है कि उठक-बैठक नहीं करने और अखबार नहीं पढ़ने पर गुस्साये पिता ने मासूम बेटे और बेटी की जान लेने की कोशिश की. मामला पटना के दीघा थाना क्षेत्र के 83 नंबर घाट की है.जहां गुस्सैल पिता ने पहले बेटे को गंगा में फेंक दिया और फिर बेटी को फेंकने की तैयारी कर ही रहा था, तभी वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और दोनों मासूमों की जान भी बचा ली.
इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दीघा थाने की पुलिस लक्ष्मी नगर के रहने वाले शत्रुघ्नन पांडेय और उनके दोनों बच्चों को थाने ले आई. शत्रुघ्नन को कड़ी फटकार लगाई गई और बांड भरवाकर छोड़ दिया. पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि दोबारा ऐसी गलती की तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
शत्रुघ्न ने पुलिस को बताया कि उसने अपने सात साल के बेटे को रोज अखबार पढ़ने और 25 बार दंड बैठक लगाने की कड़ी नसीहत दी है. शनिवार को बच्चे ने न अखबार पढ़ा और न ही दंड बैठक लगायी. रात में जब पिता घर लौटा तो पूछने पर उसने झूठ बोल दिया. जैसे बेटे के झूठ बोलने की जानकारी शत्रुघ्न को पता चला उसने गुस्से में बेटे को बेरहमी से पीटा. फिर उसे और डेढ़ साल की बेटी को लेकर बाइक से गंगा में फेंकने निकल गया. घाट पर पहुंचने के बाद उसने बेटे को पानी में फेंक दिया, फिर उसने बेटी को फेंकने की कोशिश की लेकिन तब तक लोगों ने उसे देख लिया और दोनों बच्चों को बचा लिया गया.