ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बिहार: शादी के अगले दिन दूल्हे की मौत, 15 बाराती निकले कोरोना...

बिहार: शादी के अगले दिन दूल्हे की मौत, 15 बाराती निकले कोरोना पॉजिटिव

23-Jun-2020 07:43 AM

PATNA: शादी के अगले ही दिन दूल्हे की मौत हो गई. जिसके बाद हड़कंप मच गया. बारात में शामिल 125 लोगों को तुरंत कोरोना टेस्ट कराया गया. जिसमें 15 बाराती कोरोना संक्रमित मिले हैं. यह मामला पटना के पालीगंज का है. 


तबीयत खराब होने के बाद भी कराई गई शादी

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि 15 जून को दूल्हे की शादी हुई थी. अगले ही दिन उसकी मौत हो गई. वह युवक डीहपाली गांव का रहने वाला था. गुड़गांव में काम करता था, लेकिन शादी को लेकर गांव आया था. आने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई. इलाज कराया., लेकिन स्थिति ठीक नहीं हुई. ऐसे  में तबीयत खऱाब होने के बाद भी उसकी शादी पिपलांवा में हुई, लेकिन अगले ही दिन तबीयत और खराब हुई.

एम्स के गेट पर हो गई मौत

तबीयत खराब होने के बाद परिजन इलाज के लिए पटना एम्स लेकर आए, लेकिन एम्स के गेट पर ही उसकी मौत हो गई. ग्रामीण शव को लेकर गांव गए और बिना जांच कराए ही अंतिम संस्कार करा दिए. लेकिन इसकी जानकारी बीडीओ को हुई तो बारातियों का कोरोना टेस्ट कराया गया. जिसके बाद 125 लोगों का सैंपल लिया गया जिसमें 15 कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. बाकी लोगों की पहचान की जा रही है. दूल्हे का कोरोना जांच जिंदा रहते हुए और ना ही मरने के बाद कराया गया. जिससे यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि दूल्हे को कोरोना था की नहीं.