लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
09-Jul-2021 09:38 AM
PATNA : पटना में दो पक्षों के विवाद में 40 राउंड फायरिंग का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई और लोगों ने जमकर फायरिंग की. हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पुलिस ने दोनों पक्षों से 5 लोगों को हिरासत में ले लिया है.
घटना धनरूआ थाना के चकजुलाह गांव की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई. स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक 40 से अधिक राउंड फायरिंग की गई है. हालांकि पुलिस ने केवल 3 राउंड फायरिंग की ही पुष्टि की है.
बताया जा रहा है कि गांव के राजबल्लभ यादव और उसी के पट्टीदार रामबचन यादव के बीच साढ़े तीन बीघा जमीन पर अपना दावा करने को लेकर पहले से जमीन विवाद चल रहा है. इसे लेकर दोनों पक्षों में कई बार मारपीट और फायरिंग की घटना हो चुकी है. बीते 11 जून को भी दोनों पक्षों में मारपीट और फायरिंग किए जाने के बाद सामने आई थी, जिसे लेकर दोनों पक्षों के द्वारा धनरूआ थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.
स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों पक्ष के लोग विवादित जमीन पर धान की खेती करने के लिए खेत तैयार करने पहुंचे थे. इसी दौरान दोनों पक्षों में पहले बकझक हुई और फिर मारपीट शुरू हो गई. बाद में दोनों पक्षों की ओर से हवाई फायरिंग शुरू हो गई. इधर घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस पर्याप्त पुलिस बल नहीं रहने के कारण वापस लौट आई.
बाद में भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष राजू कुमार ने दोनों पक्षों के 5 लोगों को हिरासत में ले लिया. इसमें एक पक्ष से एक पंचायत समिति सदस्य और उसका पुत्र भी शामिल है. पुलिस ने अभी इस बात की भी पुष्टि नहीं की है. फिलहाल गांव में दोनों पक्षों में तनाव कायम है.