लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
07-Aug-2021 09:16 AM
PATNA : राजधानी पटना में अपराधियों का बोल-बाला काफी ज्यादा बढ़ गया है. आपराधिक घटनाओं की संख्या में काफी ज्यादा बढ़ोतरी हुई है. ताजा मामला रामकृष्णा नगर थाना के खेमनीचक इलाके का है जहां बाइक सवार तीन अपराधियों ने एक वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी है. अपराधियों ने गोली वृद्ध के सिर में मारी जिसके बाद घटनास्थल पर ही तड़प-तड़पकर उसकी मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के खेमनीचक इलाके में 62 साल के सकलदेव साह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मामले की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. जांच में पता चला कि सकलदेव मूल रूप से जहानाबाद का रहने वाला था. खेमनीचक इलाके में वह किराए का मकान लेकर रहता था. पटना में सकलदेव डेली बेसिस पर प्राइवेट जॉब करते थे.
फिलहाल बदमाशों ने सकलदेव की हत्या क्यों की, इस बात का अबतक खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है.