ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

पटना में 3 विधायकों पर FIR, पुलिस के साथ बदसलूकी और रोड पर उपद्रव करने का आरोप

02-Mar-2021 03:21 PM

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है. वामपंथी दल के तीन विधायकों पर पटना पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है. राजधानी में पुलिस के साथ बदसलूकी करने, रोड पर उपद्रव मचाने, कोरोना गाइडलाइन के नियमों को तोड़ने और सरकारी काम में बढ़ा पहुंचाने को लेकर आईपीसी की विभिन्न धाराओं में इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराइ गई है. 


गौरतलब हो कि सोमवार को वाम दल के छात्र संगठनों ने 19 लाख रोजगार की मांग को लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया था. इस प्रदर्शन में वाम दल के विधायक भी शामिल हुए थे. प्रदर्शन के दौरान पटना के जेपी गोलंबर के पास पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई थी. आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी, इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. पटना पुलिस को वाटर कैनन का भी इस्तेमाल करना पड़ा. छात्रों को हटाने के लिए पुलिस ने जमकर लाठियां चटकाईं और आंसू गैस के गोले भी दागे. 


इस मामले में जिला प्रशासन ने माले के 3 विधायक समेत हजारों अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाया है. मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार के बयान पर माले विधायक मनोज मंजिल, अजित कुशवाहा और संदीप सौरभ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इनके अलावा आइसा नेता मुख़्तार, साबिर कुमार, विकास यादव, इंकलाबी नौजवान सभा के सुधीर कुमार के खिलाफ भी नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. साथ ही एक हजार से 12 सौ अज्ञात लोगों को भी अभियुक्त बनाया गया है. 


पटना के गांधी मैदान थाना में आईपीसी की धारा 147, 149, 188, 341 और 363 के तहत कांड संख्या 143/21 दर्ज किया गया है. इसके अलावा कोरोना की रोकथाम को लेकर लागू गाइडलाइन के नियमों का उल्लंघन करने को लेकर भी अन्य धाराएं लगाई गई हैं.