दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर
16-Apr-2021 05:29 PM
PATNA : राजधानी पटना के CISF ऑफिस के बाहर एक युवक का शव पड़ा मिला. मामले की जानकारी जब लोगों ने गर्दनीबाग थाना की पुलिस को दी पुलिस ने यह कहकर पल्ला झाड़ना चाहा कि मामला फुलवारीशरीफ थाने का है. दो थाना क्षेत्र के विवाद में पुलिस घंटों उलझी रही लेकिन आखिरकार गर्दनीबाग थाना की पुलिस ने आकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
जानकारी के अनुसार, मृतक के पॉकेट से लोगों को उसका आधार कार्ड मिला जिसके बाद उसकी पहचान हो सकी. मृतक का नाम शाहरुख खान बताया जा रहा है जो चितकोहरा बाजार जामा मस्जिद निवासी रियाज खान का बेटा था. शव की पहचान होने के बाद मामले की जानकारी परिजनों को दी गई. थोड़ी देर बाद परिजन और पुलिस दोनों पहुंचे. पुलिस जहां नशीली दवाओं के सेवन को शाहरुख़ की मौत की वजह बता रही है तो वहीं, मृतक के पिता इसे हत्या मान रहे हैं.
जिस जगह पर शाहरुख की लाश पड़ी थी, वहां से पुलिस ने दवाओं के रैपर को बरामद किए है. पुलिस के अनुसार यह दवाइयां नशीली हैं और इसके ओवरडोज से ही शाहरुख की जान गई है. हालांकि शाहरुख के पिता मो. रियाज खान ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बेटे शाहरुख खान की मौत नशीली दवाई से नहीं हुई है बल्कि उसकी हत्या की गई है. उन्होंने पुलिस से इस मामले पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, लेकिन अभी तक थाने में FIR नहीं दर्ज हुआ है. वहीं, इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है.