बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस
01-Nov-2020 06:02 PM
PATNA : कोरोना काल में हो रहे चुनाव को देखते हुए पटना के बुजुर्ग वोटरों को निर्वाचन विभाग की तरफ से खास सुविधा दी जाएगी. 3 नवंबर को जब पटना में मतदान होगा तो 80 साल से ऊपर के वोटर्स के साथ-साथ दिव्यांग मतदाताओं को मुफ्त परिवहन की सुविधा दी जाएगी. इसके लिए उबर कंपनी की तरफ से कैब की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.
चुनाव आयोग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक अगर 80 साल से ऊपर के वोटर या दिव्यांग मतदाता मुफ्त कैब की सेवा चाहते हैं तो उन्हें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार के टोल फ्री नंबर 1803 451 950 पर संपर्क करना होगा. इस नंबर पर कॉल करने के बाद वोटर्स को एक कूपन कोड दिया जाएगा. वोटर अपने मोबाइल में उबर ऐप डाउनलोड कर उस पर कूपन कोड डालने के बाद अपने घर से पोलिंग स्टेशन तक या फिर पोलिंग स्टेशन से घर तक का सफर कर पाएंगे.
हालांकि इस सुविधा का मुफ्त इस्तेमाल 120 रुपये तक के किराए के अंदर ही किया जा सकेगा. अगर 120 रुपया से ज्यादा का बिल हुआ तो उससे ज्यादा की रकम वोटर्स को खुद देनी होगी. निर्वाचन विभाग की तरफ से वोटर्स को कूपन कोड उनके मोबाइल नंबर पर सुबह 7:00 बजे से लेकर शाम 7:00 बजे तक उपलब्ध कराया जाएगा.