Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला
18-May-2024 07:00 PM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव में धन-बल का इस्तेमाल न हो, इसको लेकर चुनाव आयोग पूरी तरह से सतर्क है। चुनाव आयोग के निर्देश पर फ्लाइंग स्क्वाड की टीम एक्शन में है। पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के विक्रम थानाक्षेत्र में फ्लाइंग स्क्वाड की टीम ने एक बीजेपी नेता की गाड़ी से 6 लाख रुपये से अधिक कैश जब्त किया है। बीजेपी नेता की गाड़ी से भारी मात्रा में बीजेपी, जेडीयू और लोजपा के झंडे भी बरामद किए गए हैं।
दरअसल, लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार पुलिस अलर्ट मोड में है। जगह-जगह नाकेबंदी कर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही है। इसी दौरान में पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत विक्रम थानाक्षेत्र में फ्लाइंग स्क्वाड टीम के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान टीम ने एक कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें से छह लाख, 22 हजार, 500 रुपए कैश बरामद किए गए।
फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम ने कार सवार व्यक्ति से जब पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान प्रशांत पंकज के रूप में बताई। साथ ही यह भी बताया कि वह पैसे लेकर समस्तीपुर के दलसिंहसराय से काराकाट जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि गाड़ी से भाजपा, जदयू और लोजपा के कई झंडे भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने रुपए अपने कब्जे में ले लिया है। बता दें कि पटना की दो सीटों पाटलिपुत्र और पटना साहिब में आगामी 1 जून को वोटिंग होनी है।