दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
15-Jul-2020 08:12 AM
PATNA: अधिकारी का ड्राइवर शराब तस्कर निकला है. उसके पास से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया है. ड्राइवर इतना शातिर था कि उसने कार में ही तहखाना बना लिया था. पुलिस ने यह कार्रवाई दीघा थाना के गेट नंबर 89 पर की है.
भारी मात्रा में शराब बरामद
गिरफ्तार ड्राइवर के बिट्टु पटना के एक बीडीओ का निजी चालक है. वह अपनी धौंस भी दिखाता था. इसके साथ-साथ वह अपने दोस्तों के साथ शराब की तस्करी करता था. आरोपी को पुलिस ने उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया है. दोनों ने एक कार को तहखाना बनाया था. उसमें से 600 टेट्रा शराब पुलिस ने बरामद किया है.
शराब लाने के लिए लिया था छुट्टी
गिरफ्तारी के बारे में दीघा थानेदार मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब तस्कर जा रहे हैं. जिसके बाद पुलिस जांच कर रही थी. इस दौरान ही दोनों पकड़े गए. शराब लाने के लिए उसने बीडीओ से छुट्टी ली थी. ड्राइवर और उसके दोस्त का का यूपी के शराब माफिया के साथ साठगांठ हैं. इस काम में वह कई सालों से जुटा था. शराब लेने वाले और बेचने वाले जो भी तस्कर के साथ जुड़े हैं उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.