ब्रेकिंग न्यूज़

देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा

Home / news / पटना में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में तेज आंधी और बारिश...

पटना में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट

14-May-2020 02:46 PM

PATNA:  राजधानी पटना का मौसम अचानक से बदल गया है. बारिश शुरू हो गई है. इससे गर्मी से लोगों को थोड़ा सी राहत मिली है.मौसम विभाग ने आंधी और बारिश को लेकर बिहार के कई जिलों को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. इसमें पटना, सारण, सीवान, रोहतास को लेकर अलर्ट है. इन जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की भी संभावना है. 


बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर में बुधवार सुबह निम्न दबाव के दाे क्षेत्र बने हैं. जिसके कारण 16 मई की शाम को चक्रवाती तूफान आने की संभावना है. जिसका नाम अम्फान दिया गया है. अम्फान को लेकर मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि यदि यह तूफान विकसित हुआ तो पहले 17 मई को उत्तर और उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा और फिर इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है.  

उन्होंने बताया कि  अगले 48 घंटे में साफ अनुमान लगाया जाएगा कि इस चक्रवात की दिशा क्या होगी. वहीं  माैसम विभाग के अनुसार यह चक्रवाती तूफान मानसून की प्रगति में मदद करेगा. इसका असर यह होगा कि अंडमान सागर और अंडमान, निकोबार द्वीप समूह में मानसून इस बार जल्दी आ सकता है.   अम्फान इस साल का पहला चक्रवाती तूफान होगा. इससे कारण अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 15-16 मई को भारी बारिश के आसार हैं.