लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
29-Jul-2023 12:40 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में बालू माफिया का आतंक लगातार जारी है। ताजा मामला राजधानी पटना से सटे बिहटा से सामने आया है, जहां ग्रामीणों द्वारा अवैध बालू खनन से रोकने पर बालू माफिया नाराज हो गए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की इस घटना में एक शख्स की गोली लगने से मौत हो गई। घटना बिहटा थाना क्षेत्र के पथलौटीया गांव की है।
बताया जा रहा है कि पथलौटीया गांव में बालू माफिया अवैध खनन कर रहे थे। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो बालू माफिया ने उन्हें डरा धमका कर वहां से भगा दिया लेकिन जब ग्रामीण नहीं मानें तो बदमाशों ने उनके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की इस घटना में एक ग्रामीण को गोली लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है।
उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। ग्रामीणों में पुलिस के प्रति भी गहरी नाराजगी देखी जा रही है, क्योंकि घटना की जानकारी दिए जाने के दो घंटे बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बता दें कि यह पहली घटना नहीं है जब बालू माफिया ने तांडव मचाया है। इससे पहले बालू माफिया ने महिला खनन पदाधिकारी पर हमला बोल दिया था और घसीट घसीटकर उसकी पिटाई की थी।