ब्रेकिंग न्यूज़

सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

पटना में बड़ा हादसा : गंगा नदी में यात्रियों से भरी नाव पलटी, 18 लोग डूबे, रेस्क्यू जारी

16-Jun-2021 03:03 PM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां नाव डूबने की खबर से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि नाव पर बालू लदा हुआ था और कई लोग नाव पर सवार थे. इसी बीच इस हादसे में 18 लोगों के डूबने की खबर है. 


मामला आलमगंज थाना क्षेत्र के भद्रघाट का है. जानकारी के अनुसार, एक बालू लदे नाव के डूबने की खबर से अफरा तफरी मच गई. इस हादसे में करीब 18 लोगों के डूबने की खबर थी. आनन फानन में NDRF की टीम को मामले की सूचना दी गई जिसके बाद तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया. 


अबतक मिली जानकारी के अनुसार, NDRF की टीम ने काफी मशक्कत के बाद 15 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. 3 लोग अभी भी लापता बताये जा रहे हैं. एनडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है.