लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
28-May-2021 08:33 PM
By BADAL ROHAN
PATNA : बिहार में कोरोना की रोकथाम को लेकर लागू लॉकडाउन के बीच अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बेखौफ बदमाश दो लोगों को गोली मारकर फरार हो गए हैं. पटना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात राजधानी पटना के बाईपास थाना क्षेत्र की है, जहां पटना सिटी के बाहरी धवलपुरा इलाके में बेखौफ अपराधियों ने जबरदस्त फायरिंग की है. गोलीबारी की इस घटना में दो लोगों को गोली लगने की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि ये दोनों राजगीर हैं, जिन्हें गोली लगी है. गोली लगने के कारण दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं.
दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि एक घायल शख्स को एनएमसीएच और दूसरे जख्मी व्यक्ति को पटना के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन घटनास्थल पर पहुंची बाईपास थाना की टीम ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने गोलीबारी की है. इस घटना में दो लोग जख्मी हुए हैं. फिलहाल दोनों का इलाज कराया जा रहा है. स्थानीय लोगों से पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.