ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर

Home / news / पटना में अपराध की वारदातों पर भड़के पप्पू यादव, बोले- बदमाशों को संरक्षण...

पटना में अपराध की वारदातों पर भड़के पप्पू यादव, बोले- बदमाशों को संरक्षण दे रही पुलिस

27-Feb-2023 02:29 PM

By BADAL ROHAN

PATNA: राजधानी पटना के मेहंदीगंज में पिछले दिनों बदमाशों ने किसान संजीव उर्फ कक्कू और राजेश कुमार की हत्या कर दी थी। जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव सोमवार को पटना सिटी के मेहंदीगंज पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान राज्य में बढ़ती आपराधिक वारदातों को लेकर पप्पू यादव सरकार पर जमकर बरसे।


पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में चाहे किसी की भी सरकार रही हो सभी का माफिया से संबंध रहा है। बिहार की पुलिस भी अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रही है। जिसका नतीजा है  राजधानी में लोगों की लगातार हो रहा हत्याएं। आज के यूथ स्मैक, सुलेसन, कोकीन जैसे नशा का आदि हो रहे हैं और पांच-पांच हजार रुपए में शूटर बनकर लोगों को मौत के घाट उतार रहे हैं।


जाप सुप्रीमो ने पटना SSP से बात कर दोनों हत्याकांडों में शामिल लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है। पप्पू यादव ने अपराधियों को स्पीडी ट्रायल चलाकर फांसी की सजा देने की मांग की है। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार के लोगों को हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।