ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / पटना के 22 घाटों को घोषित किया गया खतरनाक, छठ पूजा को लेकर...

पटना के 22 घाटों को घोषित किया गया खतरनाक, छठ पूजा को लेकर प्रशासन ने किया अलर्ट

15-Nov-2020 10:05 PM

PATNA : दीपावली के बाद छठ पूजा की तैयारी की जा रही है. कोरोना काल में आस्था के इस महापर्व को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही है. बिहार सरकार की ओर से रविवार को छठ पूजा को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी गई है. वहीं दूसरी ओर पटना प्रशासन की ओर से भी खतरनाक और अनुपयोगी घाटों को चिंहित किया गया है.


पटना जिला प्रशासन के मुताबिक बुद्ध घाट, अदालत घाट, मिश्री घाट, टी एन बनर्जी घाट ,जजेज घाट, वंशी घाट ,जहाज घाट, अंटा घाट, सिपाही घाट, बी एन कॉलेज घाट, बालू घाट,  खाजेकला घाट ,पत्थर घाट ,अदरक घाट, रिकाबगंज घाट, पीर मदड़िया घाट, नंदगोला घाट, नूरुउद्दीन घाट,बुंदेल टोली घाट, दमराही घाट, केशवराय घाट और बांस घाट को खतरनाक और अनुपयोगी घोषित किया गया है. इन खतरनाक घाटों को छठ पूजा के लिए पूर्णतः बंद किया गया है.


पटना के प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने जिलाधिकारी पटना कुमार रवि और नगर आयुक्त पटना नगर निगम के साथ मिलकर छठ व्रतियों के लिए गंगाजल के वितरण हेतु टैंकरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. आपको बता दें कि सरकार की ओर से दिए गए दिशानिर्देश के मुताबिक अर्घ्य के दौरान तालाब में डुबकी नहीं लगाने का निर्देश दिया गया है. इतना ही नहीं जिला प्रशासन को भी कहा गया है कि 'छठ घाट पर इस तरीके से बैरेकेटिंग की जाए कि छठ व्रती डुबकी न लगा सकें.'


जिला प्रशासन के द्वारा छठ महापर्व के शुभ अवसर पर छठ व्रतियों की सुविधा के लिए उनके घर तक गंगाजल पहुंचाया जा रहा है. इस क्रम में नगर निगम के 75 वाहनों के माध्यम से आज श्रद्धा भक्ति और आस्था के महापर्व के व्रतियों के लिए गंगाजल का वितरण सुनिश्चित किया गया. बताया जा रहा है कि यह क्रम लगातार जारी रहेगा.


news image


कोविड संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि छठव्रती यथासंभव अपने अपने घर में ही छठ पूजा करें.  कोरोना संक्रमण के इस दौर में छठ घाटों पर भीड़ भाड़ ना लगाए.


news image


इस साल 18 नवंबर से छठ पूजा की शुरुआत होने जा रही है. 18 नवंबर को नहाय खाय, 19 नवंबर को खरना, 20 नवंबर को संध्या यानी कि पहला अर्घ्य और 21 नवंबर को उषा यानि कि दूसरा अर्घ्‍य के साथ पूजा का समापन होगा. लेकिन कोरोना काल में छठ व्रतियों के लिए गाइडलाइन जारी की गई है. गाइडलाइन के मुताबिक अगर तालाब किनारे पूजा करने जाते हैं, तो अर्घ्य के दौरान उसमें डुबकी नहीं लगाने का आग्रह किया है. 


news image