ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत हेल्थ इंस्टिच्युट में निःशुल्क श्रवण-जाँच, हकलाने और सुनने में दिक्कत वाले मरीजों के लिए पटना में लगा हेल्थ कैम्प Bihar News: श्राद्ध से लौटते वक्त बुझ गई दो जिंदगियां… सड़क पर तड़पते रहे दोस्त, सुबह हुई तो मिली मौत की खबर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का बिहार दौरा, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का बिहार दौरा, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा रिसेप्शन पार्टी में कुर्सी पर बैठने के लिए चाकूबाजी, युवक पर चाकू से हमला, हालत नाजुक

Home / news / पटना नगर निगम में काम कम.. सियासत ज्यादा, अब मेयर के खिलाफ अविश्वास...

पटना नगर निगम में काम कम.. सियासत ज्यादा, अब मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, विरोधी बोले.. खेला हो रहा

04-Aug-2021 07:35 AM

PATNA : पटना नगर निगम में काम हो ना हो लेकिन सियासत खूब होती है। पिछले दिनों पटना डिप्टी मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था और इसके बाद उनकी कुर्सी चली गई थी। अब एक बार फिर से पटना नगर निगम में नया खेल शुरू हो गया है। डिप्टी मेयर के बाद अब मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। 7 अगस्त को इस अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। मेयर सीता साहू के खिलाफ इसके पहले भी दो दफे अविश्वास प्रस्ताव लाया जा चुका है। दोनों बार उनकी कुर्सी बच गई है। मेयर के खिलाफ जो अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है उसे लेकर विरोधी खेमा आरोप लगा रहा है कि खुद सीता साहू ने अपने खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की प्लानिंग की है ताकि उनकी कुर्सी सुरक्षित रह सके। 


मेयर सीता साहू के खिलाफ तीसरी दफे अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। 7 अगस्त को बांकीपुर अंचल कार्यालय सभागार में अविश्वास प्रस्ताव के लिए विशेष बैठक बुलाई गई है और अविश्वास प्रस्ताव पर मेयर के खिलाफ 29 पार्षदों ने हस्ताक्षर किए हैं। हैरत की बात यह है कि मेयर गुट के जिन 17 पार्षदों ने पिछले दिनों डिप्टी मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए थे उनके हस्ताक्षर मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर भी हैं। इससे इस बात के संकेत मिलते हैं कि कहीं न कहीं सीता साहू ही खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने में मेयर गुट का हाथ है। मामला फिक्स मैच जैसा दिख रहा। नगर आयुक्त के मुताबिक अविश्वास प्रस्ताव पर विशेष बैठक के लिए सभी पार्षदों को नोटिस भेजा गया है। 7 अगस्त को 3:15 बजे से बांकीपुर अंचल कार्यालय सभागार में यह बैठक आयोजित होगी। सुरक्षा के इंतजाम को लेकर पटना के डीएम को भी पत्र भेज दिया गया है।



उधर मेयर के विरोधी खेमे का नेतृत्व करने वाले पार्षद विनय कुमार पप्पू ने आरोप लगाया है कि मेयर सीता साहू खुद अपने ऊपर अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई हैं। सरकार से सभी विपक्षी पार्षद मांग करेंगे कि विशेष बैठक में सभी 74 पार्षद उपस्थित रहें। इसके लिए आदेश जारी किया जाए। विनय कुमार पप्पू ने आरोप लगाया है कि विशेष बैठक से पार्षदों को बाहर रखने की साजिश रची जा सकती है। हाल ही में अपनी कुर्सी हो चुकी पूर्व डिप्टी मेयर मीरा देवी के मुताबिक मेयर सीता साहू अपनी कुर्सी बचाने में जुटी हुई हैं। निगम में विकास के काम पूरी तरह से ठप है। केवल कुर्सी-कुर्सी का खेल खेला जा रहा है। मेयर सीता साहू पहले भी अपने खिलाफ इसी तरह अविश्वास प्रस्ताव लाकर कुर्सी बचाते रही हैं और एक बार फिर वह मेयर की कुर्सी पर ड्रामेबाजी कर रही हैं।