ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

पटना की सड़कों पर टशन में दिखे लालू, राजद सुप्रीमो के इस अंदाज को देख हैरान हुए लोग

24-Nov-2021 11:19 AM

PATNA:अरसे बाद लालू अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे है. एक तरफ जहां आज लालू यादव अपने पार्टी कार्यालय में बड़े लालटेन का उद्घाटन करेगे वहीं आज सुबह सुप्रीमो लालू प्रसाद बुधवार सुबह अलग अंदाज में नजर आए. सीएम रह चुकीं राबड़ी देवी के सरकारी आवास से वे निकले तो देखने वाले भी हैरान थे.


बता दें लालू यादव खुली जीप में बैठ गए. इसके बाद खुद ड्राइव करते हुए पास में राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा तक गए. वहां से गाड़ी बैक कर लौट गए. इस दौरान वहां मौजूद समर्थकों का जोश देखते ही बनता था.वहीं इस दौरान जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे. समर्थकों का कहना है कि लालू प्रसाद अब स्‍वस्‍थ हो रहे हैं. यह कार्यकर्ताओं के लिए काफी खुशी की बात है. उन्‍हें उम्‍मीद है कि अब लालू प्रसाद पटना में रहकर सक्रिय राजनीति करेंगे.

news image

वहीं सुप्रीमो लालू ने इस वीडियो को जारी करते हुए लिखा कि "आज वर्षों बाद अपनी प्रथम गाड़ी को चलाया. इस संसार में जन्मे सभी लोग किसी ना किसी रूप में ड्राइवर ही तो है. आपके जीवन में प्रेम, सद्भाव, सौहार्द, समता, समृद्धि, शांति, सब्र, न्याय और खुशहाली रूपी गाड़ी सबको साथ लेकर सदा मजे से चलती रहे."


जानकारी के अनुसार ये जीप 1977 में जब वे पहली बार सारण सीट से लोकसभा का चुनाव जीते तो विल्स कंपनी की एक सेकेंड हैंड जीप खरीदी और इसी जीप से चला करते थे. जिसे बीच में मॉडिफाई की गई.