ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

पटना के एसके पुरी थाना क्षेत्र से 70 वर्षीय बुजुर्ग लापता, खोजबीन में जुटे परिजन

20-Nov-2023 06:44 PM

By First Bihar

PATNA: छठ महापर्व के दिन घर से बाहर घूमने निकले 70 वर्षीय बुजुर्ग अचानक लापता हो गये हैं। सुबह से ही परिजन उनकी खोजबीन में जुटे हैं लेकिन अभी तक उनका कोई अता-पता नहीं चल सका है। इसे लेकर घर का पूरा सदस्य काफी परेशान हैं वे लगातार उन्हें ढूंढने में लगे हुए हैं। 


मामला पटना के एसके पुरी थाना क्षेत्र इलाके का है। लापता बुजुर्ग का नाम सचिदानंद सिंह है। एसके पुरी थाना क्षेत्र के बोरिंग रोड इलाका स्थित जमुना अपार्टमेंट के पीछे गांधी नगर मकान नंबर में 59 में इनका पूरा परिवार रहता है। छठ के दिन अचानक घर के बुजुर्ग के लापता होने से पूरा परिवार परेशान है। पटना के विभिन्न इलाकों में उनकी खोजबीन की जा रही है। 


हालांकि अभी तक उनका पता नहीं चल सका है। लापता सचिदानंद सिंह की फोटो के साथ जगह-जगह पोस्टर भी परिजनों के द्वारा लगाया गया है। पटना के हर इलाके में यह पोस्टर लगाया जा रहा है। वही इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी गयी है। लापता सच्चिदानंद सिंह के बेटे अनिल सिंह ने जगह-जगह लगाये गये पोस्टर पर दो मोबाइल नंबर दे रखा है। 


लोगों से यह अपील की गयी है कि पिता जी के बारे में यदि कोई जानकारी मिलती है कृपया इस नंबर 9431442978, 7033909774 पर सूचित करें। अनिल ने बताया कि उनके पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए वे काफी परेशान हैं।      

news image