ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / पटना स्थित SBI सर्किल हेड ऑफिस में कोरोना का संक्रमण, आधा दर्जन स्टाफ...

पटना स्थित SBI सर्किल हेड ऑफिस में कोरोना का संक्रमण, आधा दर्जन स्टाफ के पॉजिटिव निकलने के बाद सेनेटाइजेशन शुरू

04-Jul-2020 07:51 PM

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है। पटना के गांधी मैदान स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सर्किल हेड ऑफिस में कोरोना का संक्रमण फैला है। सर्किल हेड ऑफिस में काम करने वाले आधा दर्जन स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिसके बाद वहां हड़कंप की स्थिति है। शनिवार को यहां एसबीआई के स्टाफ के आने पर रोक लगा दी गई और सेनेटाइजेशन का काम शुरू कर दिया गया है। 


एसबीआई सर्किल हेड ऑफिस में कोरोना संक्रमण की चेन को पकड़ने के लिए कई स्टाफ का सैंपल लिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार के बाद रविवार को भी हेड ऑफिस में सैनिटाइजेशन का काम किया जाएगा। अगर सब कुछ ठीक रहा तो सोमवार को हेड ऑफिस से खोल दिया जाएगा।


एसबीआई के अंदरूनी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महेंद्रू ब्रांच में संक्रमण का मामला सबसे पहले आया था जिसके बाद अब हेड ऑफिस में संक्रमण फैला है। आपको बता दें कि इसके पहले डाकबंगला स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में भी संक्रमण का मामला आया था। राजधानी पटना में तेजी के साथ नए कोरोना केस सामने आ रहे हैं। एसबीआई में संक्रमण की खबर आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है हालांकि इस पर कोई अधिकारिक तौर पर बयान देने को तैयार नहीं है।