ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

पटना के पूर्व मेयर को मिली मर्डर की धमकी, अपराधी ने कहा.. घर में घुसकर ठोक देंगे

14-May-2021 05:26 PM

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर लॉकडाउन का एलान किया गया है. लेकिन इस लॉकडाउन की अवधि में भी बदमाश अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं. आये दिन बड़ी वारदात को अंजाम देकर अपराधी आराम से निकल जा रहे हैं. ताजा मामला राजधानी पटना का है, जहां बदमाशों ने पटना के पूर्व मेयर अफजल इमाम को जान से मारने की धमकी दी है. 


जानकारी मिली है कि पुरानी रंजिश को लेकर पूर्व महापौर अफजल इमाम को जान से मारने की धमकी दी गई है. बताया जा रहा है कि बीते 9 मई को पूर्व मेयर अफजल इमाम को आलमगंज के रहने वाले मोहम्मद नसीमुद्दीन ने फोन कर भद्दी-भद्दी गालियां दी और कहा कि 2002 में किसी बात को लेकर उसे अफजल इमाम ने पटना पुलिस से गिरफ्तार कराया था. उसने धमकी दी कि वे घर पर आकर अफजल इमाम को गोली मार देगा. 


इस घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने पटना के आलमगंज थाना में शिकायत की है. आलमगंज थानाप्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. पुलिस पीड़ित का कॉल डिटेल्स खंगाल रही है. पुलिस मामले की तफतोष कर रही है. जल्द ही आरोपी शख्स को पुलिस गिरफ्तार भी कर लेगी.