कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश चेक बाउंस केस में जेल में बंद राजपाल यादव, जानिए.. कैसे एक फिल्म ने बदल दी लग्जरी लाइफ जीने वाले एक्टर की जिंदगी चेक बाउंस केस में जेल में बंद राजपाल यादव, जानिए.. कैसे एक फिल्म ने बदल दी लग्जरी लाइफ जीने वाले एक्टर की जिंदगी खगड़िया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, लूटकांड के 3 आरोपियों को भी दबोचा Bihar Transport News: परिवहन विभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा, MVI ने फर्जी पेपर पर 45 वाहनों का A/P निर्गत किया...अधिकारी ने निबंधित किया Biometric Aadhaar Lock: अब अपने आधार में लगाएं सुरक्षा का ताला, जानिए... प्राइवेसी सुरक्षित रखने का आसान तरीका Bihar News: बिहार के इस जिले में विकास की रफ्तार तेज, नई सड़क और पुलों से 50 हजार से अधिक आबादी को मिलेगा लाभ Bihar News: बिहार के इस जिले में विकास की रफ्तार तेज, नई सड़क और पुलों से 50 हजार से अधिक आबादी को मिलेगा लाभ
11-Jun-2022 09:37 AM
PATNA: पटना के मिंटाे और पटेल हॉस्टल के छात्राें के बीच सालों से वर्चस्व चला आ रहा है। शुक्रवार काे एक बार फिर यहां करीब 40 राउंड गोलीबारी के बाद लगभग 20 बम ब्लास्ट किए गये। पटेल छात्रावास के 20-25 स्टूडेंट्स पर गाेली चलाने और बम फोड़ने का आराेप है। इस घटना में मिंटाे छात्रावास के तीन-चार बच्चे घायल हाे गए। घटना को लेकर मिंटाे हाॅस्टल में रहने वाले स्टूडेंट वरुण कुमार ने बताया कि बमबाजी और फायरिंग में लाइब्रेरी की खपरैलनुमा छत को भी क्षति हुआ है।
आपको बता दें कि यहां 20 सुतली बम और एक पेट्रोल बम भी फेंका गया है। जब पटेल हॉस्टल की ओर से इस घटना को अंजाम दिया जा रहा था तभी मिंटाे हॉस्टल के छात्रों ने भी फायरिंग शुरू कर दी। पीरबहाेर थानेदार सबीह उल हक ने बताया कि मिंटाे हॉस्टल के स्टूडेंट्स ने गाेली चलने और बम पटकने की बात लिखकर दी है। जांच में यह पूरी तरह गलत पाया गया। मिंटाे के स्टूडेंट्स पटेल हाॅस्टल के स्टूडेंट्स को फंसाने के लिए साज़िश रच रहे हैं। हालांकि थानेदार ने गोलीबारी और बमबाजी से इंकार किया है।
दरअसल दोनों हॉस्टल की लड़ाई में अबतक 24 से ज्यादा स्टूडेंट्स घायल हो चुके हैं। तीन दिन पहले मिंटो हॉस्टल के दो छात्रों को पटेल हाॅस्टल के छात्रों ने हॉस्टल में ले जाकर पिटाई कर दी थी। मिंटो हॉस्टल के छात्रों को घटना की जानकारी मिलते ही वे पटेल हॉस्टल के पास पहुंचकर बमबाजी की और दोनों छात्रों को छुड़ाकर ले आए। बुधवार को मिंटो हॉस्टल के छात्रों ने पीयू कैंपस में पटेल हॉस्टल के छात्र की जमकर पिटाई कर दी। इसी का बदला लेने के लिए गुरुवार काे पटेल हॉस्टल के छात्रों ने फायरिंग की और बाद में बम भी गिराए।