लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
16-May-2021 08:33 AM
PATNA : पटना में कोरोना संकट के बीच निजी अस्पतालों की मनमानी करने का सिलसिला लगातार जारी है. कई अस्पताल सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क से ज्यादा ई वसूली कर रहे हैं तो कई अस्पताल डॉक्टरों की विजिट का भी अलग से चार्ज ले रहे हैं. ऐसे मामलों की लगातार शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन अब हरकत में आ गया है और पटना के दो बड़े अस्पतालों को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा गया है.
पटना जिला प्रशासन की टीम ने शनिवार को सहयोग अस्पताल और मेडी पार्क अस्पताल को नोटिस जारी किया है. वरीय उप समाहर्ता प्रवीण कुंदन के नेतृत्व में धावा दल ने पाटलिपुत्र स्थित सहयोग अस्पताल और मेडी पार्क अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान पाया गया कि अस्पतालों में भर्ती कोरोना मरीजों से सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क तो लिया ही जा रहा है, इसके अलावा अलग से डॉक्टर की विजित पर 500 रुपये प्रति मरीज चार्ज किया जा रहा है. जबकि सरकारी दर में डॉक्टर का विजित भी शामिल है.
निर्धारित शुल्क से ज्यादा की वसूली करने के आरोप में इन दोनों अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया है. इसका जवाब अस्पताल प्रबंधन द्वारा प्रशासन को दिया जाएगा. जबकि संतोषजनक जवाब नहीं होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.