बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
28-Mar-2020 10:20 AM
PATNA : थोड़ी सी लापरवाही कितनों की जिंदगी खतरे में डाल सकती है। इसका जीता-जागता उदाहरण है पटना का वो पहला कोरोना मामला जिसमें युवक की मौत हो चुकी है। मुंगेर के युवक की मौत के बाद उसके संपर्क में आए 110 लोगों को संदिग्ध मान कर उनकी जांच करायी गयी है। जिनकी रिपोर्ट आज आएगी जबकि पटना के जिस हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा था वहां के दो कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।
पटना में कोरोना पॉजिटिव का पहला केस जब सामने आया था उसके पहले ही मुंगेर के उस युवक की मौत हो चुकी थी। युवक की पत्नी और भतीजा जांच में पॉजिटिव पाए गये थे इसके बाद उसके संपर्क में आए तमाम लोगों की खोज शुरू हो गयी। सैफ के संपर्क में किसी न किसी प्रकार आये करीब 100 लोग जांच के दायरे में हैं। इसमें 44 लोग पटना के और 66 लोग मुंगेर के हैं।इन सभी की जांच करायी गयी है। इसकी रिपोर्ट शनिवार को आने की संभावना है।
सबसे बड़ा मामला जो इससे जुड़ा हुआ सामने आया है कि मुंगेर के पीड़ित युवक का इलाज पटना के जिस न्यू बाइपास स्थित शरणम हॉस्पिटल में हुआ था वहां के दो हॉस्पिटल कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।उसके बाद हॉस्पिटल से जुड़े डॉक्टर समेत 13 लोग वहीं अलग-अलग कमरे में आइसोलेट हो गये है। सभी की जांच करायी जा रही है। मामला सामने के वक्त हॉस्पिटल में दो मरीजों का इलाज चल रहा था अब उन मरीज के पूरे परिवार को भी जांच के घेरे में लिया गया है।वहीं सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर उन तमाम लोगों को तलाशा जा रहा है जो इस दौरान हॉस्पिटल पहुंचे थे।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...