ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / कोरोना संदिग्ध मरीजों के लिए राहत की खबर, पटना के 25 जगहों पर...

कोरोना संदिग्ध मरीजों के लिए राहत की खबर, पटना के 25 जगहों पर सरकार ने शुरू किया रैपिड एंटीजन टेस्ट, देखिए पूरी लिस्ट

18-Jul-2020 10:40 AM

PATNA: राजधानी पटना में कोरोना संदिग्ध मरीजों के लिए राहत राहत वाली खबर है. अब उनको टेस्ट को लेकर भटकना नहीं पड़ेगा. क्योंकि सरकार पटना के 25 जगहों पर रैपिड एंटीजन टेस्ट शुरू कर दिया है. 

news image

इसके बारे में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने खुद जानकारी दी है और बताया है कि पटना जिले के शहरी क्षेत्र अंतर्गत 25 स्वास्थ्य केंद्रों पर रैपिड एंटीजन टेस्ट प्रारम्भ किया गया है. लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं हैय यह सुविधा मुफ्त है. 


इन जगहों पर हो रहा टेस्ट

पटना के शहरी पीएचसी और कई हॉस्पिटल में यह टेस्ट की सुविधा शुरू हुई है. इसमें पीएचसी आलमगंज, गर्दनीबाग हॉस्पिटल,पोस्टल पार्क, चांदपुर बेला, बड़ी पहाड़ी, कंकड़बाग, मारूफगंज, रूकनपुरा, संदलपुर, राजवंशीनगर हड्डी हॉस्पिटल, समेत 25 जगहों पर टेस्ट की सुविधा शुरू हुई है. लोगों से अपील की गई है कि बिना वजह टेस्ट सेंटर पर जाकर भीड़ न लगाए. जिला चिकित्सा नियंत्रण कक्ष से कोई भी जानकारी ले सकते हैं. इसके अलावे बुजुर्ग और लाचार लोगों के लिए 5 मोबाइल वैन को भी तैनात किया गया. बता दें कि राजधानी पटना में कोरोना टेस्ट के लिए कराने के लिए कई दिनों तक हॉस्पिटल में मरीजों को चक्कर लगाना पड़ता था फिर भी टेस्ट नहीं हो पा रहा था. लेकिन अब यह राहत की खबर हैं.