ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / कोरोना के फैलाव को देखते हुए पटना हाईकोर्ट का फैसला, 27 जुलाई से...

कोरोना के फैलाव को देखते हुए पटना हाईकोर्ट का फैसला, 27 जुलाई से 6 अगस्त तक आंशिक अवकाश की घोषणा

22-Jul-2020 08:21 PM

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार को देखते हुए पटना हाईकोर्ट ने आंशिक तौर पर अवकाश का फैसला किया है। पटना हाईकोर्ट में आगामी 27 जुलाई से 6 अगस्त तक आंशिक तौर पर छुट्टी रहेगी। इसकी जानकारी रजिस्टार जनरल की तरफ से हाईकोर्ट के एडवोकेट एसोसिएशन, बार एसोसिएशन, लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्षों, बिहार सरकार के महाधिवक्ता, पटना हाईकोर्ट में भारत सरकार के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल डॉक्टर एनके सिंह को दी गई है। 


इसके पहले कोरोना काल के बीच पटना हाईकोर्ट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आवश्यक के मामलों की सुनवाई कर रहा था। पटना हाईकोर्ट में इस साल 24 मई से 21 जून के बीच होने वाली गर्मी की वार्षिक छुट्टी को भी टाल दिया गया था लेकिन अब कोरोना महामारी के फैलाव को देखते हुए 27 जुलाई से 6 अगस्त के बीच आंशिक तौर पर छुट्टी की घोषणा की गई है। 

news image

पटना हाईकोर्ट में कोरोना संक्रमण का फैलाव ना हो इसके लिए सतर्कता बरती जा रही है। हाईकोर्ट की सुरक्षा में तैनात कई जवानों को पिछले दिनों संक्रमित पाए गया था लेकिन राहत की बात यह है कि अब तक कोर्ट के अंदर संक्रमण नहीं पहुंचा है।