मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
18-Dec-2019 08:17 AM
PATNA: आम तो आम अब खास भी बिहार की टूटी सड़कों से परेशान हो गये हैं. पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल सड़क की जर्जर हालत से इतने परेशान हो गये कि उनकी हिम्मत ही टूट गई और सड़क यात्रा छोड़कर उन्हें ट्रेन से सफर करनी पड़ी. पटना-गया सड़क की खस्ताहाल स्थिति के कारण गया गये चीफ जस्टिस को अपनी गाड़ी वहीं छोड़कर ट्रेन से वापस पटना लौटना पड़ा.
दरअसल एक प्रशासनिक दौरे पर पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल सोमवार को पटना से गया सड़क मार्ग से गये. इस रोड की जर्जर हालत और सड़क के गड्ढों से उन्हे काफी परेशानी हुई, जिसके कारण उन्हें अपनी गाड़ी गया ही छोड़कर वापस ट्रेन से पटना लौटना पड़ा. गया से लौटने के बाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने सड़क की जर्जर हालत पर अपना गुस्सा जाहिर किया.
हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल ने कहा कि गया पहुंचने के बाद उनकी हिम्मत सड़क मार्ग से पटना लौटने की नहीं हुई, लिहाजा उन्हें ट्रेन से सफर करना पड़ा. CJI ने कहा कि पटना-गया की जर्जर हालत से संबंधित रिपोर्ट एनएचआई ने कोर्ट में पेश की है, वो इससे अवगत हैं और आगामी 20 दिसंबर को इस मामले पर पटना हाईकोर्ट में सुनवाई भी होगी. इसके साथ ही पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने हाईकोर्ट के सीनियर वकीलों से सड़क मार्ग का मुआयना करके एक स्वतंत्र रिपोर्ट कोर्ट को सौंपने का भी आदेश दिया है.