ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / पटना में कोरोना विस्फोट, एक साथ 63 लोग मिले पॉजिटिव

पटना में कोरोना विस्फोट, एक साथ 63 लोग मिले पॉजिटिव

02-Jul-2020 11:28 AM

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. गुरुवारको स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहला ताजा अपडेट जारी किया गया है. जिसके अनुसार पटना में पहली बार एक साथ 63 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है.  

बता दें कि पटना में सिटी में पहली बार एक साथ इतनी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. जिसके बाद अब पटना में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 821 हो गई है. वहीं इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित के मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. इसमें से ज्यादातर पटना सिटी के हैं. वहीं पटना बोरिंग रोड में भी पांच कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. 

स्वास्थ्य विभाग के गुरुवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार बिहार में एक बार फिर कोरोना के 188 नए मरीज मिले हैं. इसे साथ ही सूबे में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 10393 हो गया है. पटना में 63, अरवल में कोरोना के 3, औरंगाबाद में 17, भागलपुर में 7 कोरोना के मरीज मिले हैं. गया में 2, गोपालगंज में 3, कैमूर 1,किशनगंज में 1 और मधेपुरा में 8 कोरोना के मरीज मिले हैं.  

खाजेकला में मिले 34 कोरोना मरीज

पटना सिटी के खाजेकला एरिया में ही सिर्फ 34 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. इसके अलावे सदर गली,किला रोड, पक्की गौरैया, मंगल तालाब, डंकाकूचा समेत कई इलाकों में नए मरीज मिले हैं. 

news image

news image