ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / पटना सिविल कोर्ट में कोरोना संक्रमण का खतरा, सीनियर वकील के पॉजिटिव पाए...

पटना सिविल कोर्ट में कोरोना संक्रमण का खतरा, सीनियर वकील के पॉजिटिव पाए जाने के बाद दो दिनों तक कोर्ट बंद

01-Jul-2020 08:12 AM

PATNA : कोरोना संक्रमण से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर पटना सिविल कोर्ट से आ रही है. पटना सिविल कोर्ट में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है. पटना सिविल कोर्ट के एक सीनियर वकील के कोरोना पॉजिटिल पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है और आनन-फानन में कोर्ट को 1 और 2 जुलाई के दिन बंद कर दिया गया है. इन 2 दिनों में कोर्ट के अंदर सैनिटाइजेशन का काम कराया जाएगा. इस दौरान वर्चुअल कोर्ट काम करता रहेगा.


पटना के डिस्ट्रिक्ट ऑल सेशन जज रूद्र प्रकाश मिश्रा ने कोर्ट को बंद किए जाने का आदेश जारी किया है. साथ ही साथ सभी जजों और वकीलों को एहतियात बरतने का निर्देश दिया है. पटना सिविल कोर्ट के अलावे पटना सिटी और दानापुर कोर्ट को भी बंद करने का निर्देश दिया गया है. आदेश में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि पटना सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले कई वकीलों का मूवमेंट पटना सिटी और दानापुर सब डिविजनल सिविल कोर्ट में होता है लिहाजा वहां भी एक और 2 जुलाई को कामकाज बंद रहेगा.

news image

सीनियर एडवोकेट को गवर्नमेंट संक्रमित पाए जाने के बाद यह फैसला लिया गया है. स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि फिजिकल की बजाय 2 जुलाई तक अब वर्चुअल कोर्ट चलेगा आवश्यक मामलों की सुनवाई जज अपने घरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे साथ ही साथ वकील किसी भी केस की पैरवी भी वर्चुअल तरीके से ही करेंगे.