Patna Police News: पटना में IG से लेकर थानेदार तक का मोबाइल नंबर बदला, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया नया कॉन्टेक्ट नंबर Patna Police News: पटना में IG से लेकर थानेदार तक का मोबाइल नंबर बदला, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया नया कॉन्टेक्ट नंबर Katihar News: कटिहार में श्रीगुरुग्रंथ साहिब का प्रकाश पर्व मानव कल्याण अरदास के साथ संपन्न Katihar News: कटिहार में श्रीगुरुग्रंथ साहिब का प्रकाश पर्व मानव कल्याण अरदास के साथ संपन्न Bihar Politics: ‘वोटर अधिकार यात्रा जनता को गुमराह करने का प्रयास’ बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह का अटैक Bihar Politics: ‘वोटर अधिकार यात्रा जनता को गुमराह करने का प्रयास’ बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह का अटैक Bihar News: अररिया में महावीरी महोत्सव पर निकली भव्य शोभा यात्रा, जय श्री राम के नारों से गुंजा शहर Bihar News: अररिया में महावीरी महोत्सव पर निकली भव्य शोभा यात्रा, जय श्री राम के नारों से गुंजा शहर Bihar Viral Video: बिहार के कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बेटे की दबंगई, मामूली बात पर सख्स को बेरहमी से पीटा; वीडियो वायरल Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, जीजा, साली और पत्नी की गई जान
10-Aug-2021 02:13 PM
By BADAL ROHAN
PATNA CITY: पटना सिटी में एक विवाहिता ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना खाजेकलां थाना क्षेत्र के मोगलपुरा चौकी के पास की है। जहां इसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घर से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। वही मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की गहनता से जांच कर रही है।
खाजेकलां थाना क्षेत्र के मोगलपुरा चौकी स्थित इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक घर में विवाहिता की लाश फंदे से लटका बरामद किया गया। बताया जाता है कि विवाहिता ने पंखे में लटक कर आत्महत्या कर ली है। मृतका के कमरे से एक सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया है। मौके पर पहुंची पुलिस मिले सुसाइड नोट को बारीकी से जांच कर रही है। मृतका की पहचान बिन्देश्वरी देवी के रूप में की गयी है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर मारपीट कर गले में फंदा लगाने और इसे आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया।
मृतका के भाई ने बताया है कि वे मधुबनी के रहने वाले हैं। 2016 में उचित दान दहेज देकर उन्होंने अपनी बहन की शादी मोगलपुरा निवासी व सांखिकी पदाधिकारी के पद पर कार्यरत निशिकांत कुमार से की थी। शादी के बाद से ही और दहेज की मांग की जा रही थी। इसे लेकर उनकी बहन को प्रताड़ित किया जाता था। दहेज की मांग पूरा ना होता देख ससुराल वालों ने उनकी बहन को मार डाला और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।
मृतका के परिजनों के बयान पर पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। इस घटना के मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है और दोषियों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग की है।