BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल
02-Jul-2020 08:41 AM
PATNA: बिहार में कोरोना का कहर जारी है. बुधवार को पटना में कुल में 86 कोरोना मरीज मिले हैं. जिसमें से 63 कोरोना पॉजिटिव पटना सिटी इलाके के रहने वाले हैं. पटना में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 821 पहुंच गई है.
खाजेकला में मिले 34 कोरोना मरीज
पटना सिटी के खाजेकला एरिया में ही सिर्फ 34 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. इसके अलावे सदर गली,किला रोड, पक्की गौरैया, मंगल तालाब, डंकाकूचा समेत कई इलाकों में नए मरीज मिले हैं.
आज खाजेकला एरिया होगा सील
एक साथ 34 कोरोना मरीजों के मिलने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि राजेश रोशन ने कहा कि आज इस एरिया को सील किया जाएगा. इस इलाके में सुर्फ दूध, राशन, दवा समेत आवश्यक सामान की दुकानें ही खुली रहेगी,. बाकी दुकानें बंद रहेगी. बुधवार को बिहार में 217 नए कोरोना मरीज सामने मिले. इससे साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 10225 हो गई है.
बिहार में अब तक 73 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 73 लोगों की मौत हुई है. सबसे ज्यादा राजधानी पटना में 9 लोगों की मौत हुई है. दरभंगा और सारण जिले में 5-5 मरीजों की मौत हुई है. इसके आलावा बेगूसराय, रोहतास और नालंदा 4-4 लोगों ने दम तोड़ा है. गया, खगड़िया, जहानाबाद, नवादा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, समस्तीपुर और वैशाली में 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही भोजपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी और सीवान में 2-2 मरीजों की जान कोरोना से गई है. वहीं, अररिया,अरवल, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, मुंगेर, पश्चिमी चंपारण और शिवहर में 1-1 मरीज की मौत हुई है.