ब्रेकिंग न्यूज़

ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला बिहार में प्रेम विवाह के महज छह महीने बाद युवती की गई जान, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

BSEB INTER EXAM 2023: पटनासिटी की पूजा को पूरे बिहार में मिला 5वां रैंक, परिवार में खुशी का माहौल

21-Mar-2023 07:04 PM

By BADAL ROHAN

PATNA CITY: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आज इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। 13 लाख से अधिक छात्रों को इस रिजल्ट का इंतजार था। बिहार के शिक्षा मंत्री के हाथों इंटर के सभी संकाय के नतीजे घोषित कर दिए गये। इंटर एक्जाम में  कुल 83.7 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की है। बिहार बोर्ड ने टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की है। साइंस में आयूषी नंदन स्टेट टॉपर बने हैं तो वही आर्ट्स में मोहादिसा जबकि कॉमर्स में सौम्या शर्मा एवं रजनीश कुमार पाठक टॉपर बने हैं। वही पटना सिटी की पूजा कुमारी ने कॉमर्स में 5वां रैंक हासिल किया है। 


पूजा पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र अन्तर्गत चुटकियां बाजार की रहने वाली है। पिता गुड्डू और मां बिटिया की इस सफलता से काफी खुश हैं। पूजा की इस सफलता से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। पूजा ने अपनी मेहनत के बदौलत पूरे बिहार में इंटर कॉमर्स की परीक्षा में पांचवां रैंक हासिल किया है। पूजा को जब इस सफलता की खबर जैसे ही हुई वो खुशी से झूम उठी। 


आस-पास में रहने वाले और सगे संबंधियों का घर पर आना शुरु हो गया सभी ने पूजा को मिठाई खिलाया और इस सफलता के लिए बधाइयां दी। पूजा के माता-पिता की खुशी का ठिकाना ही नहीं था। वे बिटिया की इस सफलता को लेकर काफी खुश दिखे। उन्होंने बिटिया को मिठाई खिलाई और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। पूजा ने बताया कि वह आगे सीए की पढ़ाई करना चाहती है। माता-पिता ने कहा कि बिटिया को खूब पढ़ाएंगे और आगे बढ़ाएंगे उसकी पढाई में किसी भी तरह का बाधा आने नहीं देंगे। नीचे इंटर टॉपर्स की लिस्ट देखिए...