ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : गैस कटर से काटा SBI ATM, लाखों कैश उड़ा ले गए चोर ; पुलिस ने गठित की SIT International Women's Day: बिहार में इस समाज से आने वाली महिलाओं ने किया कमाल, पिंक बस चलाकर बनी मिशाल Bihar News: जानिए बिहार के CM के बारे में यह अनसुनी कहानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; लालू ने किया था यह काम, फिर भी चुप थे नीतीश कुमार Nitish kumar : बिहार के लिए क्यों अहम है अगले 72 घंटे? जानिए कब नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, निशांत को लेकर क्या है JDU का ख़ास प्लान Nitish Kumar : दिल्ली जाने से पहले इस दिन से कोसी-सीमांचल यात्रा पर नीतीश कुमार, कई जिलों का करेंगे दौरा Patna Water Metro : पटना में जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो, पहले फेज में गांधी घाट और इस जगह होगा पड़ाव; गंगा घाटों पर बन रहे चार्जिंग प्वाइंट Bihar News : नेपाल सीमा तक सड़क होगी चौड़ी, इस रूट के फोरलेन सड़क परियोजना को मिली मंजूरी Nitish Kumar :इस महीने तक बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल, गंगा पार आवागमन होगा तेज Bihar Politics : कुशवाहा की जगह फिक्स ! राज्यसभा को लेकर BJP ने बनाई ख़ास रणनीति, NDA के नए फॉर्मूला से 5 वीं सीट पर भी जीत तय ! जानिए क्या है ख़ास Bihar teachers : बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने के इस तारीख को ही मिलेगी सैलरी

पटना-बेतिया हाइवे के लिए 1712 करोड़ के प्रोजेक्ट को केंद्र से मिली मंजूरी, नितिन गडकरी बोले..मानिकपुर से साहेबगंज तक फोरलेन के बाद फर्राटा भरेंगी गाड़ियां

17-Oct-2024 10:28 PM

By First Bihar

PATNA: पटना से बेतिया जाने में अभी 6 घंटे लगते हैं लेकिन आने वाले दिनों में दोनों शहरों के बीच की दूरी घट जाएगी। महज 3 घंटे में लोग सफर को पूरा करेंगे। हम बात पटना-बेतिया हाईवे की कर रहे हैं। 1712 करोड़ के इस प्रोजेक्ट को केंद्र से मंजूरी मिल गयी है। इसके बनने के बाद पटना से बेतिया तक गाड़ियां फर्राटा भरेंगी। 


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि पटना-बेतिया हाइवे के मानिकपुर-साहेबगंज के चौड़ीकरण के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के 1712 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है।


इस बात की जानकारी देते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत बिहार में नेशनल हाइवे 139 डब्लू का चौड़ीकरण कर फोरलेन बनाया जाएगा। जिसकी लंबाई 44.65 KM है। इस हाइवे की कुल लंबाई 167 किलोमीटर है, जिसे अलग-अलग चरणों में पूरा किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद पटना से बेतिया जाना आसान हो जाएगा। इससे पर्यटन क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा। इस प्रोजेक्ट के तहत 3 फ्लाइओवर, 25 अंडरपास, एक बड़ा पुल, एक रेलवे ओवरब्रिज बनेगा।