वैशाली सदर अस्पताल में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, पुलिस ने भीड़ से बचाया निर्मली एएनएम ट्रेनिंग स्कूल के प्रिंसिपल पर महिला शिक्षिकाओं की तस्वीरें रखने का आरोप, DM ने दिये जांच के आदेश भागलपुर में नर्तकियों के साथ डांस करते और हथियार लहराते युवक का VIDEO वायरल, गिरफ्तारी में जुटी नाथनगर थाने की पुलिस मैथिली ठाकुर और मनोज तिवारी को खेसारी ने दिया जवाब, काजल राघवानी का किया स्वागत Bihar Politics: AI समिट में प्रदर्शन पर मंत्री संतोष सुमन का हमला, कहा- कांग्रेस ने किया राष्ट्रविरोधी कृत्य Bihar Politics: AI समिट में प्रदर्शन पर मंत्री संतोष सुमन का हमला, कहा- कांग्रेस ने किया राष्ट्रविरोधी कृत्य Holashtak 2026: होलाष्टक से पहले करें ये जरूरी वास्तु उपाय, घर में बढ़ जाएगी सकारात्मक ऊर्जा Holashtak 2026: होलाष्टक से पहले करें ये जरूरी वास्तु उपाय, घर में बढ़ जाएगी सकारात्मक ऊर्जा सुपौल के पूर्व अंचलाधिकारी प्रिंस राज बर्खास्त, मैट्रिक के जाली सर्टिफिकेट पर नौकरी हासिल करने पर कार्रवाई बिहार को DJ मुक्त बनाने का अभियान तेज: परिवहन विभाग ने जिलों के DTO-MVI को दिए सख्त निर्देश, अवैध मॉडिफाइड वाहनों पर शिकंजा
27-May-2021 07:33 AM
PATNA : बिहार में कोरोना की दूसरी लहर भले ही कमजोर पड़ी हो और संक्रमण की रफ्तार में कमी आई हो लेकिन मौत के आंकड़े कम नहीं हो रहे हैं. पटना एम्स के एक डॉक्टर की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हो गई है. पटना एम्स के यूरोलॉजी विभाग के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर प्रदीप कुमार की कोरोना से मौत हो गई. 32 साल के डॉक्टर प्रदीप कुमार एम्स के पहले डॉक्टर हैं जिनकी कोरोना से मौत हुई.
जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर प्रदीप कुमार 26 अप्रैल को कोर्णाक नगर में पाए गए थे और उन्हें एम्स में ही एडमिट कराया गया था. उन्होंने वैक्सीन की एक भी डोज नहीं ली थी. कोरोना मरीजों का इलाज करने के दौरान वह संक्रमित हुए. तकरीबन 1 साल पहले उन्होंने पटना एम्स में अपनी सेवा शुरू की थी. वह शिवहर जिले के कुलाहा ठिकाठी के रहने वाले थे.
बता दें कि बुधवार को बिहार में कोरोना के आंकड़ों में एक बार फिर कमी आई. राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण का दर 2 फ़ीसदी नीचे पहुंच गया है. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में बुधवार को 2603 नए संक्रमित पाए गए. इनमें सबसे ज्यादा 316 पटना में मिले हैं. 7 अप्रैल के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण दर 2 फ़ीसदी से नीचे पहुंचा है. हालांकि पिछले 24 घंटे के दौरान 99 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हो गई.