ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / PU के एग्जामिनेशन कंट्रोलर को छात्रों ने बनाया बंधक, कॉमर्स कॉलेज के प्रिंसिपल...

PU के एग्जामिनेशन कंट्रोलर को छात्रों ने बनाया बंधक, कॉमर्स कॉलेज के प्रिंसिपल के साथ हाथापाई

30-Jul-2019 04:49 PM

By 7

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही राजधानी पटना से जहां पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के एग्जामिनेशन कंट्रोलर को छात्रों ने बंधक बना लिया है. कॉमर्स कॉलेज में छात्रसंघ नेताओं ने कॉलेज प्रिंसिपल के साथ हाथापाई की है. पूरी घटना राजेंद्र नगर स्थित कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स, आर्ट्स एंड साइंस की है. जहां छात्रसंघ नेताओं और यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन के बीच विवाद देखा जा रहा है. बताया जा रहा है कि कॉलेज प्रिंसिपल के साथ भी हाथापाई की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के एग्जामिनेशन कंट्रोलर प्रवीण कुमार प्रिंसिपल से मिलने आये थे. इस दौरान छात्रसंघ के अध्यक्ष विकास बॉक्सर ने सूचना पदाधिकारी के चैंबर में प्रवीण कुमार को बंधक बना लिया. यूनिवर्सिटी के एग्जामिनेशन कंट्रोलर को बंधक बनाये जाने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रिंसिपल तपन कुमार सांडिल्य से भी छात्र नेता उलझ पड़े. बताया जा रहा है कि छात्रसंघ के नेता स्नाकोत्तर (मास्टर कोर्स) की परीक्षा की तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. हंगामे के दौरान उन्होंने यूनिवर्सिटी के एग्जामिनेशन कंट्रोलर प्रवीण कुमार के इस्तीफे की भी मांग की. पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट