ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Patna News: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पटना पहुंचे, BJP की राज्य कार्यसमिति बैठक में होंगे शामिल

Patna News: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति पार्टियां सक्रीय हो गई है। इस बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज यानि बुधवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे हैं.

Patna News
पटना न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Patna News: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति पार्टियां सक्रीय हो गई है। इस बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज यानि बुधवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे हैं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया हैं। पटना एयरपोर्ट पर भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक अंदाज में उनका स्वागत किया है।


राजनाथ सिंह जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर निकले, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और जयकारों के साथ गर्मजोशी से अभिनंदन किया। एयरपोर्ट पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और कई विधायक मौजूद रहे। रक्षा मंत्री एयरपोर्ट से सीधे बापू सभागार पहुंचे, जहां भारतीय जनता पार्टी की राज्य कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हो रही है। इस बैठक में वे मुख्य अतिथि के रूप में भाग ले रहे हैं।


बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पार्टी की रणनीति तैयार करना है। सूत्रों के अनुसार, इस कार्यसमिति बैठक में पार्टी संगठन के विस्तार, बूथ स्तर की मजबूती, संभावित गठबंधनों और मुख्यमंत्री पद के चेहरे जैसे अहम मुद्दों पर मंथन कर रही है। राजनाथ सिंह के दौरे को भाजपा के लिए राजनीतिक ऊर्जा संचार के रूप में देखा जा रहा है। वे बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे और चुनावी दृष्टिकोण से जरूरी मार्गदर्शन देंगे।


बैठक में भाजपा के कई राष्ट्रीय पदाधिकारी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, विधायक और जिलाध्यक्ष भी शामिल हो रहे हैं। साथ ही, पार्टी की बिहार इकाई द्वारा विभिन्न सामाजिक मुद्दों, केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा और चुनावी माहौल पर चर्चा की जाएगी। राजनाथ सिंह का बिहार दौरा न केवल राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे भाजपा के कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नई दिशा और ऊर्जा भी मिलेगी। पार्टी नेतृत्व इस बार बिहार में पूर्ण बहुमत की तैयारी के साथ मैदान में उतरना चाहता है।