मोतिहारी में अवैध तेल कटिंग का भंडाफोड़, 9100 लीटर थिनर के साथ टैंकर का चालक गिरफ्तार मधुबनी में अपहरण के बाद नाबालिग से दुष्कर्म मामला, 13 साल पुराने केस में आजीवन कारावास की सजा किशनगंज में अमित शाह: माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में भव्य स्वागत घर से एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी, गांव में पसरा मातम दरभंगा में नाबालिग लड़की का अपहरण मामला: फरार आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती बिहार के पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम का निधन, पटना में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व बिहारभूमि पोर्टल पर लंबित वादों के समय-सीमा में निष्पादन का सख्त निर्देश, सभी समाहर्ताओं को भेजा गया पत्र Bihar Tourism: घूमने के लिए बेस्ट है बिहार का यह वॉटरफॉल, खूबसूरती देख पर्यटक हो रहे मंत्रमुग्ध
05-Jan-2021 06:34 PM
PATNA : बेहद विवादित रहे पाटलिपुत्रा विश्वविद्यालय के कुलपति गुलाबचंद जायसवाल को आखिरकार विदा होना पड़ा. राजभवन के दबाव के बाद आखिरकार उन्हें त्यागपत्र देना पड़ा. राज्यपाल फागू चौहान ने तत्काल प्रभाव से उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है.
राजभवन से दी गयी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक पाटलिपुत्रा विश्वविद्यालय के कुलपति जी.आर.सी जायसवाल ने इस्तीफा दिया, जिसे राज्यपाल सह कुलाधिपति फागू चौहान ने तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया और उन्हें पदमुक्त कर दिया. इसके बाद मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेंद्र प्रताप सिंह को पाटलिपुत्रा विश्वविद्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है.
राजभवन ने बताया कि ये एक पूर्णतः अस्थायी व्यवस्था है, जिसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. यानि जल्द ही पाटलिपुत्रा विश्वविद्यालय में नये कुलपति की नियुक्ति की जायेगी.