ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है

Home / news / पटना: पत्नी को नहीं हुआ बच्चा तो 3 बच्चों की मां के साथ...

पटना: पत्नी को नहीं हुआ बच्चा तो 3 बच्चों की मां के साथ भागा, प्रेम जाल में फंसाकर रचा ली दूसरी शादी

24-Jan-2020 10:28 AM

PATNA: खुद का बच्चा नहीं होने पर एक पति ने अपनी ही पत्नी से बेवफाई कर ली. शादी के 9 साल बीत जाने पर जब दंपत्ति को बच्चा नहीं हुआ तब पति ने पत्नी को धोखा दे दिया. खुद का बच्चा नहीं होने पर पति ने गांव की एक दूसरी महिला को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया. घटना पटना के मसौढ़ी की है.


युवक ने गांव में रहने वाली तीन बच्चों की मां को अपने प्यार के जाल में फंसाया फिर उसे लेकर गांव से भाग गया. दूसरी महिला के साथ फरार होने के बाद मृत्युंजय ने उससे शादी भी रचा ली. पहली पत्नी के लाख समझाने के बाद भी पति नहीं माना और उसने तीन बच्चों की मां के साथ शादी कर ली.


शादी करने के युवक ने अपनी पहली पत्नी को घर से बाहर निकालने की धमकी दी है. जिसके बाद पत्नी थाने पहुंच गई. पीड़िता ने मसौढ़ी थाने में अपने पति के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है साथ ही पुलिस से इंसाफ की गुहार भी लगाई है.