Suraj Bihari Murder: बिहार में LIVE मर्डर का CCTV वीडियो सामने, अंधाधुंध बुलेट बरसाते दिख रहे आरोपी; तीन गोलियां खाने के बाद भी सूरज ने बदमाशों को खदेड़ा Bihar rural road development : बिहार के ग्रामीण सड़कों में लागू होगी शहर जैसी सुरक्षा मानक, स्कूल-हॉस्पिटल के पास जेब्रा क्रॉसिंग अनिवार्य Patna road accident: कोइलवर पुल पर भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत; पांच गंभीर रूप से घायल Railway big relief : बजट से पहले रेलवे का बड़ा ऐलान, अब इन लोगों भर्ती में मिलेगी राहत; अनुकंपा नौकरी के भी नियम बदले Patna Traffic Diversion : पटना के इन रास्तों पर आज रहेगी नो एंट्री, पटना में ट्रैफिक व्यवस्था बदली; घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Union Budget : आज पेश होगा देश का आम बजट, जानिए किन वर्गों को मिल सकती है राहत सासाराम में कुख्यात अपराधी पप्पू सिंह ने CJM कोर्ट में किया सरेंडर, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल समस्तीपुर में भाई से अवैध वसूली कराने का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद आवास सहायक स्मिता कुमारी को किया गया सेवामुक्त मुजफ्फरपुर: चर्चित प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में पुलिस की बड़ी विफलता, कोर्ट ने तीनों आरोपियों को किया बाइज्जत बरी क्या बिहार में यही शराबबंदी है? पंजाब से यूपी के रास्ते लाई जा रही थी शराब, पाइपों के नीचे छिपाकर की जा रही थी तस्करी
24-Nov-2022 04:59 PM
NALANDA: जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने गुरुवार को हिलसा पहुंचे, जहां उन्होंने कोरामा पंचायत के उपसरपंच पति ललित यादव हत्याकांड की SIT से जांच कराने की मांग की है। दानवीर ने कहा कि राज्य में लगातार मुखिया, सरपंच, उपसरपंच समेत अन्य पंचायत प्रतिनिधियों की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की लापरवाही और उदासीनता की वजह से प्रदेश में पंचायत प्रतिनिधियों का कत्लेआम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जिसका नतीजा है कि कोरामा पंचायत के सरपंच पति ललित यादव की हत्या बेखौफ अपराधियों ने कर दी थी। इस मामले में पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं।
राजू दानवीर ने उक्त बातें उनके परिजनों से मुलाकात के बाद कहीं। वहीं दानवीर ने उनके परिवार की कमजोर आर्थिक हालत को देखते हुए 20 हजार रूप की मदद की और आगे भी मदद का भरोसा दिया। दानवीर ने कहा कि जब से पंचायत चुनाव संपन्न हुए हैं, पंचायत प्रतिनिधियों पर लगातार जानलेवा हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत जनप्रतिनिधियों की हत्या पर जाप मुखर रही है और शुरू से ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों को सुरक्षा देने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए संघर्ष जारी है।
दानवीर ने उप सरपंच पति ललित यादव के परिजनों से मुलाकात करने के बाद एसपी से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। दिवंगत ललित यादव के हत्यारों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, पुलिस अधीक्षक को अपने स्तर से संज्ञान लेकर कार्रवाई की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को ध्यान में रख कर SIT से इसकी जांच कराई जाए और स्पीडी ट्रायल चलाकर अपराधियों को सजा मिले।