लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
16-Nov-2022 12:08 PM
MUZAFFARPUR : बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर से एक बड़ा मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां, शराबियों को पकड़ने गई पुलिस बल पर हमला कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि, पहले अवैध शराब की सुचना देकर पुलिस को बुलाया गया और फिर पुलिस बल पर हमला कर दिया गया। जिसमें थानादीश समेत 7 पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए हैं।
दरअसल, जिले के मुशहरी के बैकटपुर गांव में पहले अवैध शराब की सूचना देकर पुलिस को बुलाया गया,और फिर पुलिस टीम पर हमला बोल दिया गया। बताया जा रहा है शराब माफियाओं ने साजिश रचकर पुलिस टीम को घेरकर लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला किया। इस हमले में मुशहरी के थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार समेत 7 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं,और हमले में थाने की गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
वहीं, इस घटना में घायल मुशहरी के थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि बैकटपुर गांव से उन्हें सूचना मिली थी कि गांव में अवैध शराब का कारोबार फल-फूल रहा है, और बड़े स्तर पर अवैध शराब की बिक्री हो रही है। पुलिस बल के साथ जैसे ही वहां पहुंचा गया, वैसे ही पहले से ही सैकड़ों की तादाद में मौजूद लोगों ने पुलिसवालों पर हमला बोल दिया। लोगों ने लाठी, डंडों पत्थरों से पुलिस टीम को निशाना बनाया। पुलिस ने लोगों समझाने की कोशिश भी की, लेकिन उग्र भीड़ आपा खो चुकी ऐसे में किसी तरह पुलिसकर्मियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। इस हमले में पुलिस की जीप भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके बाद घटना की सूचना आला अफसरों को दी गई, और फिर अतिरिक्त पुलिस फोर्स आने के बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका।
जानकारी के मुताबिक, बैकटपुर में वीरू पासवान अपने घर पर शराब का धंधा करता है, पुलिस के पास इसकी सूचना तीन बार कॉल करके दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो उसपर हमला बोल दिया गया। इस घटना के बाद से पूरे बैकटपुर में तनाव व्याप्त है, भारी तादाद में पुलिस बल की तैनाती की गई है। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज पीएचसी मुशहरी में चल रहा है।