पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर
04-Feb-2022 08:05 AM
DESK : AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर गुरुवार को उत्तर प्रदेश में कुछ लोगों ने फायरिंग की थी. हालांकि इसमें वह बाल-बाल बच गये. ओवैसी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करके जब वे दिल्ली वापस लौट रहे थे, इस दौरान उनकी कार पर फायरिंग की गई. पुलिस ने ओवैसी के काफिले पर फायरिंग करने वाले दोनों व्यक्तियों सचिन और शुभम को गुरुवार रात ही गिरफ्तार कर लिया था.
फायरिंग पर पुलिस ने आरोपियों से बातचीत की तो उन्होंने खुलासा किया कि आखिर उन्होंने AIMIM चीफ की गाड़ी पर गोली क्यों चलाई. हापुड़ के एसपी दीपक भूकर ने बताया कि दरअसल, आरोपी AIMIM ओवैसी की बयानबाजी से गुस्से में थे, जिसके बाद उन्होंने उनकी कार पर गोली चलाने का कदम उठाया.
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख ओवैसी की ओर से ट्वीट किए गए विजुअल्स में उनकी सफेद रंग की SUV पर गोली की दो छेद नजर आ रहे हैं. कथित तौर पर तीसरी गोली वाहन के टायर पर लगी. सांसद ओवैसी एक अन्य कार से निकल गए. ओवैसी ने मेरठ में एक सभा को संबोधित किया. यूपी में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 10 फरवरी को वोट डाले जाने हैं.