ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Home / news / ऑनलाइन-ऑफलाइन के चक्कर में फंसे रहे विधायक जी, बोले.. सर सर्वर डाउन बताता...

ऑनलाइन-ऑफलाइन के चक्कर में फंसे रहे विधायक जी, बोले.. सर सर्वर डाउन बताता है

03-Mar-2021 12:02 PM

PATNA : बिहार विधानसभा में प्रश्न उत्तर काल के दौरान आज ही अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला ऑनलाइन-ऑफलाइन के चक्कर में यूं तो सदन के अंदर माननीय हर दिन परेशान रहते हैं लेकिन आज इस की इंतहा हो गई. दरअसल विधायकों की तरफ से पूछे जाने वाले सवालों का जवाब अब ऑनलाइन वेबसाइट पर अपलोड किया जाता है. लेकिन ज्यादातर सदस्यों को ऑनलाइन जवाब नहीं मिल पाता. विधानसभा में आज इसी मामले को लेकर कई विधायकों ने अपना दुखड़ा सुनाया.

कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ ने विधानसभा में जब आज अपने सवाल का जवाब सरकार से सदन में पूछा तो विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने ऑनलाइन जवाब अपलोड होने और पूरक सवाल पूछने के लिए कहा, लेकिन कांग्रेस विधायक ने कहा कि सर वेबसाइट पर सवाल का जवाब नहीं दिखता है, सिद्धार्थ ने कहा कि वेबसाइट पर लगातार सर्वर डाउन शो करता है.

बिहार विधानसभा अध्यक्ष पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन की तरफ मुखातिब हुए. दरअसल मामला पथ निर्माण विभाग से जुड़ा हुआ था. इसके बाद पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने भी विधानसभा अध्यक्ष को विधानसभा की वेबसाइट की गड़बड़ी की तरफ ध्यान दिलाया.

ऑनलाइन ऑफलाइन के चक्कर में काफी देर तक के माननीय सदन में उलझे रहे. हालांकि विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा अंत में इतना करते हुए इस मामले को शांत करा पाए कि 24 घंटे पहले सभी विभागों की तरफ से ऑनलाइन जवाब दे दिया जाए.