ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार के इस प्रस्तावित पुल परियोजना के कैंसिल होने से लोगों में भारी नाराजगी, ग्रामीणों ने ऐसे जताया विरोध बिहार में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का मामला, गाय दिखाने के बहाने युवक को घर बुलाया और जबरन करा दी शादी बिहार में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का मामला, गाय दिखाने के बहाने युवक को घर बुलाया और जबरन करा दी शादी T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पाक सरकार का एलान T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पाक सरकार का एलान Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या, बेटी के सामने वारदात को दिया अंजाम Bihar Crime News: नाच देखने गए युवक की संदिग्ध मौत, पानी भरे गड्ढे से मिला शव; हत्या की आशंका ‘भाजपाई बजट का नतीजा शेयर बाजार धड़ाम’, केंद्रीय बजट 2026 पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला ‘भाजपाई बजट का नतीजा शेयर बाजार धड़ाम’, केंद्रीय बजट 2026 पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला मुंबई में रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी; कहा- अगली बार गोली सीधे छाती पर चलेगी

सीवान में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या, घर में मचा कोहराम

सीवान में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या, घर में मचा कोहराम

15-Jul-2019 03:15 PM

By 7

SIWAN : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है सीवान से जहां एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. इस घटना से घर में मातम पसरा हुआ है. घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी घटना जिले के रघुनाथपुर थाना इलाके की है. जहां मामूली से विवाद में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. मिली जानकारी के मुताबिक अमित मांझी और अंगद मांझी गांव के ही एक किराना दुकान में सिगरेट खरीदने गए थे. वहां पैसे मांगने को लेकर दूकानदार मनबोध भगत के साथ कहा सुनी हो गई. तब वहां बगल के घर से जयचंद राम निकलकर दोनों को समझाने की कोशिश करने लगे तभी वो बदमाश उनके साथ उलझ गए. वहां मामला शांत होने के बाद फिर आज सुबह में उनके घर पर आये 10 से 15 की संख्या में बदमाशों ने जयचंद और उसके बड़े बेटे मिथलेश राम को लाठी -डंडों से पीटकर जख्मी कर दिया. घायलों को इलाज के लिए परिजन ले जा रहे थे लेकिन गंभीर रूप से जख्मी जयचंद राम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घायल बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. थानाध्यक्ष अभीमन्यु कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है. सीवान से चंदन की रिपोर्ट