पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
25-Jan-2022 06:12 PM
PATNA: केंद्रीय विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने आज पटना के IGIMS को अनुदान के तहत प्रदान की गई चार हाईटेक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आईजीआईएमएस परिसर में आयोजित समारोह के दौरान NTPC की ओर से IGIMS के चिकित्सा अधीक्षक को एम्बुलेंस की चाबियां सौंपी गई।
समारोह में बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय मौजूद रहे जबकि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से समारोह में शामिल हुए। करीब 80 लाख रूपए की लागत से बनाए गए इन अत्याधुनिक एम्बुलेंस में एडवांस लाइफ सपोर्ट सुविधा उपलब्ध है।
इस अवसर पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने कहा कि केंद्रीय स्तर पर बिहार के विकास के लिए हर संभव सहायता दी जा रही है। पिछले चार वर्षों में NTPC सीएसआर के तहत बिहार में 320 करोड़ रुपए से अधिक की राशि खर्च कर चुका है। उन्होंने कहा कि उनके प्रभार लेने के बाद से बिहार में 23000 करोड़ रुपए का निवेश किया जा चुका है। उन्होने बिहार में स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए एनटीपीसी और स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सभा को संबोधित करते हुए बिहार को चिकित्सा ढांचागत सहायता प्रदान करने के लिए NTPC और विद्युत मंत्रालय की प्रशंसा की। इस दौरान एनटीपीसी और ऊर्जा विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे।