ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / नोटा से भी हार गई पुष्पम प्रिया चौधरी, दोनों सीट पर जमानत जब्त,...

नोटा से भी हार गई पुष्पम प्रिया चौधरी, दोनों सीट पर जमानत जब्त, बोलीं- EVM में धांधली हुई है

10-Nov-2020 08:35 PM

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग सामने आ गए हैं. बिहार चुनाव में एनडीए ने 111 सीटों पर जीत हासिल कर ली है जबकि महागठबंधन को 94 विधानसभा सीटों पर जीत मिली है. इस बार के चुनाव में सबकी निगाहें द प्लूरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया चौधरी के ऊपर भी थीं, जो नोटा से भी हाट गई हैं. दोनों सीट पर पुष्पम की जमानत जब्त हो गई है. पुष्पम ने हार के बाद ईवीएम मशीन पर सवाल खड़ा किया है.


द प्लूरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया चौधरी इस बार बिहार की दो सीटों पर लड़ रही थीं, जिन्होंने ईवीएम में धांधली का आरोप लगाया है. पुष्पम प्रिया बिस्फी सीट से चुनावी मैदान में थीं, जिन्हें मात्र 1195 वोट मिले हैं. इस सीट पर नोटा (NOTA) को 2407 वोट मिले हैं, जो कि पुष्पम के वोट का दोगुना से भी ज्यादा है. इस सीट पर इनका जमानत जब्त हो गई है.


पुष्पम प्रिया ने खुद को बिहार में मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किया था. इन्होंने अखबारों में विज्ञापन देकर खुद को सीएम कैंडिडेट घोषित कर दिया था. वह पटना जिले के बांकीपुर सीट से भी चुनाव लड़ रही थीं. इस सीट पर इन्हें मात्र 2640 वोट मिले हैं. हालांकि बिस्फी सीट से यह ज्यादा है लेकिन जमानत बचाने के लिए यह नाकाफी है. यानी कि इस सीट पर भी पुष्पम की जमानत जब्त हो गई. इसके अलावा पटना की बांकीपुर सीट पर शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा के अपोजिट पुष्पम प्रिया चुनाव लड़ रही थीं. बीजेपी की तरफ से यहां पर नितिन नवीन हैं जो कि यहां विधायक भी थे.



दोनों सीट पर चुनाव हारने के बाद पुष्पम ने हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ा है. पुष्पम ने ट्वीट कर लिखा कि ‘बिहार में ईवीएम हैक कर लिया गया. जहां कार्यकर्ताओं ने मेरे सामने अंदर जाकर वोट डाला, उन बूथों पर मुझे 0 वोट है. हमारी पार्टी धांधली से निपटने के लिए तैयार नहीं थी और सत्ताधारी दल ने हमारे वोट खींच लिए. चोरी किये, ठीक है! उन मशीनों को छोड़ देते जो हमारे बूथों पे थे, वो भी 0 कर दिये.’