ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर

Home / news / BJP विधायक को मिली धमकी तो भड़के नित्यानंद राय, बोले- JDU-RJD ने बिहार...

BJP विधायक को मिली धमकी तो भड़के नित्यानंद राय, बोले- JDU-RJD ने बिहार में स्थापित किया गुंडाराज

21-Feb-2023 02:58 PM

By First Bihar

BETTIAH: नरकटियागंज की भाजपा विधायक रश्मि वर्मा को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद बीजेपी में नीतीश सरकार के प्रति गहरी नाराजगी है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि बिहार में जब जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोगों की सुरक्षा भगवान भरोसे रहेगी ही। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार की विध-व्यवस्था चौपट हो गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में आतंक का माहौल है और गुंडाराज स्थापित हो गया है।


केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय भाजपा विधायक को धमकी मिलने पर नीतीश सरकार पर जमकर बरसे हैं। उन्होंने कहा कि, बिहार की विधि-व्यवस्था चौपट हो गई है। चारों तरफ भय का माहौल है। हर तरफ अपराधियों का आतंक है, अपराधी खुलेआम रंगदारी मांग रहे है,  लोगों को धमकियां दे रहे हैं। हत्या, अपहरण और दुष्कर्म की घटनाएं आए दिन बढ़ती जा रही हैं। बिहार में अपराधियों को मनोबल बढ़ता जा रही है। साथ ही नित्यानंद ने कहा कि, जब से बिहार में जदयू और आरजेडी की गठबंधन वाली सरकार बनी है, तब से अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। 


बता दें कि, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय सोमवार को नरकटियागंज में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लौरिया में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए जनता को आमंत्रित करने आए थे। जहां मंत्री ने बताया कि 25 फरवरी को गृह मंत्री अमित शाह वाल्मीकिनगर लोकसभा के लौरिया में सभा को संबोधित करेंगे। साथ ही जनता का आशीर्वाद लेंगे। जिसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। बैठक के बाद गृह मंत्री नंदन गढ़ का दर्शन करते हुए स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम किसान मजदूर सम्मेलन में भी शामिल होंगे।