ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर

Home / news / नीतीश-तेजस्वी को नित्यानंद ने दी चुनौती, कहा-हिम्मत है तो 2023 में ही कराके...

नीतीश-तेजस्वी को नित्यानंद ने दी चुनौती, कहा-हिम्मत है तो 2023 में ही कराके देख लें बिहार विधानसभा चुनाव

23-Feb-2023 03:28 PM

By First Bihar

PATNA: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। नित्यानंद राय ने चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनमें हिम्मत है तो 2023 में ही बिहार विधानसभा का चुनाव करा कर देख लें। जनता किसके साथ है वह पता चल जाएगा।


वहीं 2024 के चुनाव पर नित्यानंद राय ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी की भारी जीत होगी और विपक्ष का सूपड़ा साफ हो जाएगा। वही महागठबंधन की सरकार पर हमला बोलते हुए नित्यानंद ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार के आने के बाद 1400 से ज्यादा हत्याएं हो चुकी है। लॉ एन्ड ऑर्डर पटरी से उतर चुका है।


बिहार में अपराधियों ने आतंक मचा रखा है। बिहार में अपराधी बेखौफ हो चुके है। एक बार फिर से बिहार में जंगलराज जैसी स्थिति देखी जा रही है। वही अमित शाह के बिहार दौरे पर नित्यानंद ने कहा कि बिहार की जनता का आशीर्वाद लेने के लिए अमित शाह बिहार आ रहे हैं। 


वही 25 फरवरी को ही महागठबंधन की रैली भी है। महागठबंधन की रैली को नित्यानंद ने तुष्टिकरण की रैली करार दिया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी फिर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। भाजपा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास चाहती है। हमेशा विकास की बात करती है।