ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार के इस प्रस्तावित पुल परियोजना के कैंसिल होने से लोगों में भारी नाराजगी, ग्रामीणों ने ऐसे जताया विरोध बिहार में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का मामला, गाय दिखाने के बहाने युवक को घर बुलाया और जबरन करा दी शादी बिहार में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का मामला, गाय दिखाने के बहाने युवक को घर बुलाया और जबरन करा दी शादी T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पाक सरकार का एलान T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पाक सरकार का एलान Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या, बेटी के सामने वारदात को दिया अंजाम Bihar Crime News: नाच देखने गए युवक की संदिग्ध मौत, पानी भरे गड्ढे से मिला शव; हत्या की आशंका ‘भाजपाई बजट का नतीजा शेयर बाजार धड़ाम’, केंद्रीय बजट 2026 पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला ‘भाजपाई बजट का नतीजा शेयर बाजार धड़ाम’, केंद्रीय बजट 2026 पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला मुंबई में रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी; कहा- अगली बार गोली सीधे छाती पर चलेगी

नीतीश सरकार में शामिल इस विधायक के खिलाफ थाने में केस दर्ज, जानिए.. पूरा मामला

नीतीश सरकार में शामिल इस विधायक के खिलाफ थाने में केस दर्ज, जानिए.. पूरा मामला

28-May-2023 06:20 PM

By First Bihar

KATIHAR: आए दिन अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा करने वाले माले विधायक महबूब आलम की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। महागठबंधन की सरकार में शामिल माले के विधायक महबूब आलम के खिलाफ बारसोई थाने में केस दर्ज हुआ है। विधायक पर सरकार काम में बाधा पहुंचाने का आरोप है। अवर निबंधन कार्यालय के प्रधान क्लर्क ने माले विधायक समेत बड़ी संख्या में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।


दरअसल, बारसोई अनुमंडल स्थित अवर निबंधन कार्यालय परिसर को काफी मशक्कत के बाद प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण मुक्त कराया था। कार्यालय परिसर से अतिक्रमण हटाए जाने के खिलाफ बीते 22 मई को माले विधायक महबूब आलम ने अतिक्रमणकारी दुकानदारों और अन्य लोगों के साथ निबंधन कार्यालय परिसर में पहुंचे थे और जमकर हंगामा मचाया था। इस दौरान माले विधायक और उनके समर्थकों ने सब रजिस्टार के खिलाफ नारेबाजी की थी।


अब अवर कार्यालय के प्रधान लिपिक सतीश कुमार ने माले विधायक महबूब आलम समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए बारसोई थाने में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि माले विधायक अपने समर्थकों के साथ जबरन कार्यालय में घुसे और सरकारी कामकाज को बाधित कर दिया। माले विधायक अवर निबंधक कार्यालय परिसर में अवैध रूप से दुकान लगाने वाले दुकानदारों की दुकानें हटाए जाने के बाद प्रदर्शन किया जिससे सरकारी काम में बाधा उत्पन्न हुई है।